top of page

कुछ भी हो जाए, हम डरने वाले नहीं-मनीष सिसोदिया

Writer: Bharat Heartline News
Bharat Heartline News
Oct 27, 2024
1 min read

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने यह हमला अपने गुंडों से कराया है। भाजपा पहले भी उन्हें जेल में मारने की कोशिश कर चुकी है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा की होगी। लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, हम डरने वाले नहीं हैं, और आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।


मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी। अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने पहले जेल में मारने की कोशिश की। अब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वो अपनी दिल्ली की जनता से मिलने रोज़ बाहर निकल रहे हैं, तो भाजपा उनको अपने गुंडों द्वारा मारने की कोशिश कर रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से ख़त्म करना चाहती है क्योंकि चुनावों में वे कभी उन्हें हरा नहीं पाएंगे।



Comments


bottom of page