top of page

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने शपथ ली

  • Writer: Bharat Heartline News
    Bharat Heartline News
  • Oct 16, 2024
  • 2 min read
ree

उत्तर प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह आज यहां पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ’पशुसेवा अस्माकं धर्मः’ अर्थात पशु की सेवा हमारा धर्म है और पशुधन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौभाग्य प्राप्त है कि वह पशुसेवा के कार्यों को पशु विज्ञान के माध्यम से भलीभांति संपादित कर सके।


शपथ ग्रहण समारोह में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह यादव ने अध्यक्ष, अरूण कुमार प्रजापति ने उपाध्यक्ष, फूलचन्द्र सुमन ने महामंत्री, हरीश सिंह ने संयुक्त मंत्री, अखिलेश पाण्डेय ने कोषाध्यक्ष तथा शालिनी गुप्ता ने ऑडिटर के पद पर शपथ ली।


इस अवसर पर पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विगत वर्षों से पशुधन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं और पशुधन विभाग सरकार की प्राथमिकता में है। पशुधन विभाग केवल पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। श्री सिंह ने शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों से कहा कि शपथ लेना तभी सार्थक होगा, जिस उद्देश्य के तहत शपथ ली है, उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। सिंह ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा की जा रही मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ उ0प्र0 इं0 हरिकिशोर तिवारी, प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ


शिवबरन सिंह यादव तथा डा0 नरेश कुमार अपर महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग डा0 पी0एन0 सिंह, अपर निदेशक डा0 अरविन्द कुमार सिंह, अपर निदेशक डा0 जयकेश पाण्डेय सहित प्रदेश के सभी पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

See All
सरकार ने सोशल मीडिया पर झूठी बम धमकियों को रोकने के लिए परामर्श जारी किये

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने भारत में परिचालित विभिन्न एयरलाइनों द्वारा सामना की जा रही झूठी बम धमकियों...

 
 
 

Comments


bottom of page