top of page

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

Writer: Bharat Heartline News
Bharat Heartline News
Oct 17, 2024
1 min read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।”

Comments


bottom of page