कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 03 प्रतिशत की वृद्धि

Oct 24, 2024
1 min read

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के वेतन में मंहगाई भत्ते की 03 प्रतिशत वृद्धि कर दी है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में आज शासनादेश जारी कर दिया गया है।
राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों तथा यू0जी0सी0 वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को महंगाई भत्ते का 01 जुलाई, 2024 से बढ़ी हुई दरों पर भुगतान किया जायेगा। स्वीकृत दरों पर महंगाई भत्ते की 01 जुलाई, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक देय अवशेष धनराशि अधिकारी/कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जायेगी।






Comments