top of page

निराश्रित महिला पेंशन योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिवाली से पहले पेंशन

Writer: Bharat Heartline News
Bharat Heartline News
Oct 28, 2024
1 min read

राज्य सरकार ने निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित महिलाओं को दीवाली से पहले पेंशन का भुगतान कर दिया है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 29,03,6़40 लाभार्थी महिलाओं को 9,01,76़,91,000 रूपये की धनराशि दीपावली पर्व से पूर्व उनके खातों में भेज दी गई है।

यह जानकारी निदेशक महिला कल्याण विभाग, श्रीमती संदीप कौर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुपालन में पेंशन राशि दीपावली से पूर्व निराश्रित महिलाओं के वार्षिक पर्व की सुगमता तथा सहयोग हेतु प्रेषित की गई है। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के उपरान्त समाज तथा परिवार से उपेक्षित तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली निराश्रित महिलाओं के आर्थिक एवं समाजिक जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से निराश्रित महिला पेंशन योजना संचालित की जा रही है।

Comments


bottom of page