top of page

श्री श्याम बिहारी गुप्ता बने उ0प्र0 गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष

  • Writer: Bharat Heartline News
    Bharat Heartline News
  • Sep 30, 2024
  • 1 min read

उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी के श्री श्याम बिहारी गुप्ता को तात्कालिक प्रभाव से उ0प्र0 गौ सेवा आयोग का सदस्य एवं अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कुशीनगर के श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह और बस्ती के श्री महेश कुमार शुक्ल को आयोग का सदस्य एवं उपाध्यक्ष नामित किया हैं। मुरादाबाद के श्री दीपक गोयल, महोबा के श्री राजेश सिंह संेगर तथा फिरोज़ाबाद के श्री रमाकांन्त उपाध्याय को भी सदस्य नामित किया हैं। आयोग के सभी 06 सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष तक का होगा।


पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के0रविन्द्र नायक ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं।


 
 
 

Comments


bottom of page